कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मेयर-नगर आयुक्त एक बार फिर आमने-सामने, वकीलों ने हड़ताल की; 18 किलो चांदी चुराने वाले बाप-बेटा अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की आज ( बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…वकीलों ने कचहरी में हड़ताल की। तारीख पर आए वादकारी भटकते रहे। टाटमिल से घंटाघर आने के लिए ऑटो में सवार कपड़ा व्यापारी के बैग काटकर 50 हजार रुपए पार करने वाले को पुलिस ने जेल भेजा। चकेरी में सर्राफा कारोबारी के कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी करने वाले बाप-बेटे अरेस्ट हो गए। 90 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर के संचालन और रखरखाव के टेंडर को लेकर मेयर और नगर आयुक्त एक बार फिर आमने-सामने आए। 9 अक्टूबर को महापौर ने टेंडर रद्द करने का दावा किया। बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। शहर की सड़कें गड्ढामुक्त बनाने के लिए चल रहे पैचवर्क में लापरवाही और देरी पर DM ने नाराजगी जताई। कृष्णा नगर में 56 कामों की क्वालिटी की जांच होगी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)