बबेरू डॉक्टर के लगाने से इंजेक्शन से वृद्ध की मौत:परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मटेहना गांव में वृद्ध की हुई मौत परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजा मामला मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव का है, जहां के रहने वाले रणवीर सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह उम्र 60 वर्ष की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, खेत से घर लौटते समय उन्हें हल्का जुकाम था। रास्ते में गांव के एक क्लीनिक में डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के ऊपर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। थाना अध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी कालिंद्री देवी, दो पुत्रों और तीन पुत्रियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)