कानपुर में 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन:नशे की हालत में तालाब में कूदे बुजुर्ग की बॉडी निकाली, खर पतवार होने से समय लगा
घाटमपुर में बीती शनिवार देर रात एक बुजुर्ग नशे की हालत में तालाब में कूद गया था, तालाब में खर पतवार होने की वजह से नगर पालिका द्वारा 36 घंटे लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, इसके बाद बुजुर्ग के शव को तालाब से बाहर निकाला गया है, पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, बीती शनिवार देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे गुस्साकर वह घर के पास स्थित तालाब में कूद गए। परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी अनिल और दिनेश ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला। लगभग दो घंटे बाद बुजुर्ग देर रात तालाब में दोबारा कूद गए। परिजनों का शोर सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचे तब तक बुजुर्ग तालाब के दलदल में डूब चुके थे। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 36 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, खर पतवार होने की वजह से शव मिलने में समय लगा, इसके बाद बुजुर्ग का शव तालाब से बाहर निकाला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि- सूचना मिली थी, फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)