बभनान-मसकनवा मार्ग पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर:5 गांवों से अतिक्रमण हटाया, कई लोगों ने खुद तोड़ीं दुकानें और मकान

Oct 10, 2026 - 16:33
0
बभनान-मसकनवा मार्ग पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर:5 गांवों से अतिक्रमण हटाया, कई लोगों ने खुद तोड़ीं दुकानें और मकान
गोंडा में मनकापुर तहसील क्षेत्र में बभनान-मसकनवा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एनएच अयोध्या की टीम ने सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। शनिवार शाम 4 बजे तक पांच से अधिक गांवों में कई लोगों ने अपनी दुकानें और मकान खुद तोड़कर सरकारी जमीन खाली कर दी। पांच गांवों में हटाया गया अतिक्रमण दो दिनों में परसा तिवारी, परसा चौराहा, माड़ा, छपिया गांव और छपिया थाने के सामने सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। एनएच अयोध्या की टीम लगातार बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई कर रही है। पहले दिए गए थे कई नोटिस एनएच अयोध्या के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के लिए पहले कई नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए। सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई अमवा गांव से खाले गांव तक, किलोमीटर 18 से 38 के बीच सड़क के दोनों ओर की जाएगी। कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने की रोक लगाने की मांग बुलडोजर कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। वे सोशल मीडिया पर विरोध जता रहे हैं और स्थानीय भाजपा विधायक से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने गोंडा जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और कार्रवाई रोकने की मांग उठाई। विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। व्यापार मंडल के भूपेंद्र आर्य ने कहा कि कार्रवाई से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। नवरात्रि के समय दुकानों के टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी और रहने की समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में हटाया जा रहा अतिक्रमण छपिया थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि कुछ लोग खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं। जो लोग निर्माण नहीं हटा रहे, उनके खिलाफ एनएच अयोध्या की टीम पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से कार्रवाई कर रही है। लेखपालों की टीम पैमाइश के बाद जमीन खाली करा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार जानकारी दी जा रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User