लखनऊ में जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, महिला घायल:मलबे में 8 मोटरसाइकिलें दबीं, पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटाया
लखनऊ में खाली प्लॉट की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दीवार के मलबे में पास खड़ी आठ मोटरसाइकिलें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटवाने का काम शुरू करवाया। उसके नीचे दबी मोटरसाइकिलों को बाहर निकालने का काम शुरू कराया। लोगों ने बताया कि दीवार काफी पुरानी और कमजोर थी। जिसकी वजह से हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां भीड़ नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पहले हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- जर्जर दीवार गिरने से महिला घायल हो गई घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के अजीज नगर चौकी के पास की है। जहां एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में एक महिला चोटिल हो गई। वहीं दीवार के पास खड़ी करीब आठ मोटरसाइकिलें मलबे के नीचे बुरी तरह दब गईं। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अजीज नगर चौकी के पास मौजूद एक खाली प्लॉट में हुआ। इस प्लॉट की दीवार काफी पुरानी और कमजोर हो चुकी थी। जिसके बाद हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसा जिस वक्त हुआ, उस समय वहां ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी, वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता था। मड़ियांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जेसीबी से मलबा हटाया गया घटना की खबर फैलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। तुरंत मड़ियांव पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए जेसीबी मशीन बुलवाई और राहत कार्य शुरू करवाया। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि उसके नीचे दबी मोटरसाइकिलों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। खाली प्लॉट में मरम्मत न होने के कारण कमजोर हो गई थी दीवार शुरुआती पड़ताल में यही बात सामने आई है कि दीवार बहुत पुरानी थी और उसकी मरम्मत न होने के कारण वह इतनी कमजोर हो चुकी थी कि खुद-ब-खुद गिर गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पूरे शहर में जर्जर इमारतों और पुरानी खतरनाक दीवारों की ओर सबका ध्यान खींचा है। अगर समय रहते ऐसी कमजोर संरचनाओं की मरम्मत न कराई जाए या उन्हें हटाया न जाए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ------------- ये खबर भी पढ़ें संत प्रेमानंद पर सवाल उठाने वाले फलाहारी बाबा कौन हैं?:सपा से भाजपा में आए, विराट-अनुष्का ने 5 करोड़ का सच बताया तो माफी मांगी “विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाया गया था।” ये दावा करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा अब पलट गए हैं। उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।यह पहला मौका नहीं है, जब फलाहारी बाबा बैकफुट पर आए हों। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)