बच्चियों ने दी मां दुर्गा के 9 रूपों की प्रस्तुति,VIDEO:गोरखपुर कचहरी क्लब में मां काली की परफॉर्मेंस ने हैरान किया

Oct 17, 2026 - 15:53
0
बच्चियों ने दी मां दुर्गा के 9 रूपों की प्रस्तुति,VIDEO:गोरखपुर कचहरी क्लब में मां काली की परफॉर्मेंस ने हैरान किया
गोरखपुर कचहरी क्लब में आयोजित परंपरागत डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। गरबा और डांडिया की मस्ती के बीच आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे माहौल को भक्ति और आनंद के रंग में सराबोर कर दिया। मंच पर जब छोटी-छोटी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की प्रस्तुति दी, तो वहां मौजूद हर शख्स भाव-विभोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान नन्हीं बच्चियों ने देवी शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक के रूपों को धारण कर उनके तेज, शक्ति और अध्यात्म को बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया। इस प्रस्तुति में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मां काली का रूप रहा। जैसे ही मां काली के रौद्र और अलौकिक रूप की धमाकेदार परफॉर्मेंस शुरू हुई, दर्शक हैरान रह गए। प्रस्तुति खत्म होते ही पूरा क्लब परिसर देर तक तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंजता रहा। देखिए तस्वीरें… डांडिया-गरबा की धूम रही देवी शक्ति की इस मनमोहक प्रस्तुति के बाद डांडिया नाइट्स का असली जश्न शुरू हुआ। डीजे अविकोडर ने एक से बढ़कर एक गरबा और बॉलीवुड फ्यूजन ट्रैक्स प्ले किए, जिनकी बीट्स पर युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने हाथ में डांडिया स्टिक्स लेकर देर रात तक जमकर डांस किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन एंकर पलक श्रीवास्तव ने अपने अनूठे और ऊर्जावान अंदाज से किया, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। लाइव डीजे, ढोल से बंधा समां आयोजकों ने इस डांडिया नाइट को शहरवासियों के लिए बेहद खास और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिसर में लाइव डीजे और पारंपरिक ढोल की थाप के साथ-साथ आकर्षक सेल्फी जोन और फ्री फोटोशूट की भी व्यवस्था की गई थी। रंग-बिरंगे पारंपरिक पहनावे में पहुंचे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी प्वाइंट्स पर तस्वीरें और वीडियो शूट करते नजर आए। नवरात्रि के इस रंगारंग उत्सव ने कचहरी क्लब के माहौल को पूरी तरह से खुशनुमा और भक्तिमय बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User