गोंडा में 2,978-बूथों पर कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण:बीएलओ को दिए लापरवाही न बरतने के निर्देश, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे लोग
गोंडा में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2,978 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। सुबह से ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, दर्ज विवरण में संशोधन कराने और नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करने को लेकर लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंचे। डीएम ने दो बूथों का किया निरीक्षण अभियान की व्यवस्था और पारदर्शिता परखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हारीपुर स्थित मतदेय स्थल और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर प्रथम में बने बूथ का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से प्राप्त आवेदनों की संख्या, मतदाता सूची के अद्यतीकरण और आगंतुक पंजिका की जांच की। विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करते रहे। नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए अलग-अलग फॉर्म अभियान के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन और स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8, जबकि अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है। युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर ध्यान देने को कहा। डीएम ने अभियान में तैनात सुपरवाइजरों, राजस्व कर्मियों और बीएलओ को चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता, अनुपस्थिति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों और नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)