हनुमान धाम में रामलीला का मंचन,अहिल्याउद्धारसे गौरी पूजनतक कीलीलाएं दिखाईं:जनकपुर बाजार में घूमे श्रीराम, सीता के गौरी पूजन का प्रसंग बना आकर्षण

Oct 10, 2026 - 10:12
0
हनुमान धाम में रामलीला का मंचन,अहिल्याउद्धारसे गौरी पूजनतक कीलीलाएं दिखाईं:जनकपुर बाजार में घूमे श्रीराम, सीता के गौरी पूजन का प्रसंग बना आकर्षण
हनुमान धाम में रामलीला: अहिल्या उद्धार से गौरी पूजन तक की लीला का मंचन जनकपुर के बाजार में भाइयों संग घूमे श्रीराम, सीता के गौरी पूजन का प्रसंग बना आकर्षण शामली। शहर के हनुमान टीला स्थित श्री हनुमान धाम में 57वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार और शनिवार देर रात भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। आदर्श रामलीला मंडल एवं कला मंच के कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, गंगा पूजन, जनकपुर भ्रमण और गौरी पूजन की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को रामकथा से जोड़ा। रामलीला का मंचन अहिल्या उद्धार के प्रसंग से शुरू हुआ। इसके बाद प्रयागराज के गुप्त रामघाट पर मां गंगा के पूजन की लीला प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की यात्रा और उनसे जुड़े धार्मिक प्रसंगों को जीवंत किया। इसके बाद रामलीला का प्रसंग जनकपुर पहुंचा। यहां भगवान श्रीराम अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ गुरु के सानिध्य में जनकपुर के बाजारों में भ्रमण करते नजर आए। मंच पर प्रस्तुत इस दृश्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आगे की लीला में भगवान श्रीराम और उनके भाइयों के बाग में फूल लेने का प्रसंग दिखाया गया। इसी दौरान माता सीता के गौरी पूजन की लीला प्रस्तुत की गई। सीता की भूमिका में वंश राजपूत ने अभिनय किया। कलाकारों ने संवाद और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से प्रसंग को मंच पर साकार किया। रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User