बहराइच डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया:पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और त्रुटियां सुधारने के निर्देश दिए
बहराइच में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा और उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है, ताकि कोई मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नहीं। उन्होंने घर-घर जाकर सूची की जांच और दर्ज जानकारी का मिलान करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों की समीक्षा की। फॉर्म-7 मिलने पर नाम हटाने के लिए नियमानुसार जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। नाम, उम्र या अन्य जानकारी में गलती होने पर सही तथ्यों के आधार पर सुधार कराने को कहा। डीएम ने साफ किया कि यह कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र पर युवक-युवतियों से बातचीत कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को प्रेरित किया। उन्होंने वोट के महत्व को बताते हुए पात्र युवाओं समेत आमजन से तय प्रक्रिया के तहत नाम शामिल कराने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)