बच्चों को पोषित करने का संदेश:मेडिकल कॉलेज के पुनर्वास केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी, कहा- नियमित देखभाल करें

Oct 02, 2026 - 11:28
0
बच्चों को पोषित करने का संदेश:मेडिकल कॉलेज के पुनर्वास केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी, कहा- नियमित देखभाल करें
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की और बच्चों के कुपोषित होने के कारणों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को समय से पौष्टिक आहार देने के साथ उनकी साफ-सफाई और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने खुले में शौच से बचने और घर-परिवार में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनर्वास केंद्र में बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार खान-पान, उपचार और देखभाल उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, सीडीपीओ सरिता श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User