ग्रेटर नोएडा में 4.5 लाख की बाइक चोरी:हेलमेट पहनकर आया चोर, लॉक तोड़कर ले गया; CCTV में कैद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में बेसमेंट पार्किंग से 4.5 लाख रुपए की रॉयल एनफील्ड जीटी स्पोर्ट्स चोरी हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में हेलमेट पहने एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर निकल गया। पूरी घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बाइक सी-टावर निवासी मयंक राणा की थी। चोरी के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि लगातार घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर सवाल निवासियों का आरोप है कि बेसमेंट में सिक्योरिटी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और बाहरी लोगों की आवाजाही आसानी से हो जाती है। उनका कहना है कि पिछले दो साल में सोसायटी में चोरी की यह आठवीं घटना है। कुछ महीने पहले एक बंद फ्लैट से भी लाखों रुपए का सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोग नाराज हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग लगातार घटनाओं के बाद सोसायटी के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा एजेंसी बदलने की मांग भी उठाई गई है। निवासियों का कहना है कि प्रवेश और पार्किंग क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)