बड़ौत में एडीजी भानु भास्कर पहुंचे:महिला सुरक्षा खातिर निकाला पैदल मार्च, छात्राओं ने किया पुलिसकर्मियों का स्वागत

Oct 14, 2026 - 20:35
0
बड़ौत में एडीजी भानु भास्कर पहुंचे:महिला सुरक्षा खातिर निकाला पैदल मार्च, छात्राओं ने किया पुलिसकर्मियों का स्वागत
बागपत के बड़ौत में एडीजी भानु भास्कर ने एसपी पूर्णेंदु और एएसपी प्रवीण कुमार चौहान के साथ मिलकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पैदल मार्च निकाला। यह मार्च अग्रसेन मूर्ति से शुरू होकर संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड और दिल्ली रोड होते हुए छपरौली चुंगी स्थित सीओ कार्यालय तक पहुंचा। दिल्ली बस स्टैंड पर मां भगवती कॉलेज की छात्राओं ने एडीजी और मार्च में शामिल पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। एडीजी ने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस पैदल मार्च में सैकड़ों छात्राएं शामिल रहीं, जिनमें वंदना गुप्ता, ममता, सुनीता, आरती, दीपिका, अनिता और ज्योति शामिल थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User