हिस्ट्रीशीटर और महिला चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार:2 अक्टूबर को की थी चोरी, 6 अन्य वारदातों का भी खुलासा; जेवर-नगदी बरामद
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 2 अक्टूबर को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदोई निवासी सर्वेश और एक महिला के रूप में हुई है। चोरों ने एक घर से नगदी और जेवर चुराए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। बुधवार शाम चार बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी का खुलासा किया। जेवरात और कुछ नकदी बरामद हुई अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया 2 अक्टूबर को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक चोरी की घटना हुई थी। घटना के अनावरण के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस औरफतेहगढ़ कोतवाली की संयुक्त टीम बनाई गई थी। जहां टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला अभियुक्त है और दूसरा युवक हरदोई जनपद निवासी सर्वेश है। वह पूर्व का हिस्ट्रीशीटर भी है और आपराधिक इतिहास भी उसका है। बताया इसमें छह घटनाओं का अनावरण हुआ है। विगत वर्ष की तीन घटनाएं हैं और इस वर्ष की तीन घटनाएं। बताया चोरी किए गए माल की बरामद की भी हुई है। कुछ जेवरात और कुछ नकदी बरामद हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)