बदायूं की रामलीला में सत्यवान-सावित्री की कथा का मंचन:मेले में अभी कम भीड़, शिव बारात के साथ शुरू होगा मुख्य मंचन और बढ़ेगी रौनक

Oct 08, 2026 - 08:02
0
बदायूं की रामलीला में सत्यवान-सावित्री की कथा का मंचन:मेले में अभी कम भीड़, शिव बारात के साथ शुरू होगा मुख्य मंचन और बढ़ेगी रौनक
बदायूं में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की रामलीला में बुधवार रात सत्यवान-सावित्री कथा का मंचन हुआ। कलाकारों ने सावित्री के पतिव्रता धर्म को दिखाया। फिलहाल रामलीला मैदान में कम भीड़ है। लीला में नारद मुनि की चेतावनी के बावजूद सावित्री ने अल्पायु सत्यवान से विवाह किया। यमराज प्राण लेने आए तो सावित्री ने तर्कों से उन्हें प्रभावित किया। यमराज ने वरदान दिए, जिससे सावित्री ने ससुर की आंखों की रोशनी, खोया राज्य और पिता के लिए संतान मांगी। अंत में सत्यवान से संतान का वर मांगकर यमराज को उनके प्राण लौटाने पड़े। सावित्री पति संग लौट आईं। रामलीला मैदान में मेले की दुकानें सज रही हैं। दो दिन के ड्रामों बाद शनिवार को शिव बारात निकलेगी, जिससे मेला पूरी तरह सज जाएगा। शनिवार रात नारद मोह लीला का मंचन होगा और रामलीला का मुख्य क्रम शुरू होगा। कमेटी अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि शिव बारात बाद मेले में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User