देवरिया में कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी:बिहार से आई कॉल, 10 दिन में रकम न देने पर गोली मारने की धमकी

Oct 08, 2026 - 08:02
0
देवरिया में कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी:बिहार से आई कॉल, 10 दिन में रकम न देने पर गोली मारने की धमकी
देवरिया के भलुअनी कस्बे के मनोज तिवारी से बुधवार शाम फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। अनजान नंबर से आई कॉल में फोन करने वाले ने खुद को बिहार का लल्लन बताया। उसने 10 दिन के भीतर बताए गए जगह पर रकम पहुंचाने को कहा। रकम न देने या चालाकी करने पर घर और ऑफिस में घुसकर गोली मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद मनोज का परिवार डरा हुआ है। मनोज तिवारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत देकर कार्रवाई मांगी। मनोज के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5:17 से 5:25 बजे के बीच उनके मोबाइल पर कई कॉल आईं। फोन करने वाले ने 10 लाख रुपये मांगे और न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। रंगदारी मांगने की खबर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर और दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ रंजना सचान ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद जरूरी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User