DM की जनसुनवाई में उषा देवी को मिला सिलेंडर:अमेठी में शिकायत के बाद तत्काल हुआ समाधान

Oct 08, 2026 - 08:02
0
DM की जनसुनवाई में उषा देवी को मिला सिलेंडर:अमेठी में शिकायत के बाद तत्काल हुआ समाधान
अमेठी में जिलाधिकारी (DM) शशांक चौधरी की जनसुनवाई में पहुंची उषा देवी की शिकायत का एक ही दिन में समाधान हो गया। उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर मिला। तहसील अमेठी के धरमैतेपुर धम्मौर गांव की उषा देवी ने बताया कि उन्हें उज्ज्वला योजना का कनेक्शन तो मिला, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। गैस एजेंसी ने कहा कि सिलेंडर पहले ही मिल चुका है, जबकि उन्हें कोई रसीद भी नहीं मिली थी। DM ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने और सिलेंडर दिलाने का निर्देश दिया। DSO ने मामले की जांच की और संबंधित गैस एजेंसी के जरिए उषा देवी को उज्ज्वला योजना का पूरा सामान उपलब्ध कराया। एक दिन में समस्या हल होने पर उषा देवी ने DM का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User