सहारनपुर में हिंदू संगठन ने किया थाने का घेराव:दो गायों को काटकर दावत में परोसने का आरोप, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े

Oct 18, 2026 - 15:05
0
सहारनपुर में हिंदू संगठन ने किया थाने का घेराव:दो गायों को काटकर दावत में परोसने का आरोप, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े
सहारनपुर की सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो गायों को काटकर दावत में परोसने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लोग कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। ललित शर्मा और सुनील शर्मा की ओर से पुलिस को शिकायत देकर मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि असफाक पुत्र कामिल ने अपनी छत पर बंधी दो गायों को काटकर अपने यहां आयोजित दावत में उनका मांस परोसा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस असफाक को अपने साथ ले गई। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके बाद हाजी शोबान असफाक को अपनी सुपुर्दगी में यह कहते हुए ले गए कि वह गायों को बरामद करा देंगे। हालांकि, शिकायतकर्ता ने हाजी शोबान पर पुलिस को किसी दूसरी गाय का वीडियो दिखाकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस घटना में असफाक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने, कथित घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User