बदायूं में अष्टमी पर महागौरी पूजन:नगला शक्तिपीठ पर उमड़े श्रद्धालु, घरों में कन्या पूजन संपन्न हुआ
बदायूं में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा की आराधना में शहर से लेकर घरों तक आस्था का माहौल नजर आया। सुबह होते ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर धूप-दीप जलाए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनौतियां मांगीं। शहर के नगला शक्तिपीठ पर सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में पूजा की थाली और मन में आस्था लिए भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेका। धूप-दीप से पूजन कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। अष्टमी पर घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)