पासी जनजागृति संघ की बैठक:अंबेडकर, कांशीराम और फुले के योगदान पर चर्चा, महिलाओं के अधिकारों पर भी जोर
फतेहपुर में गाजीपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रामसनेही के आवास पर पासी जनजागृति संघ के मुकेश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता बैठक हुई। इसमें शिक्षा, बेरोजगारी, व्यवसाय, नशामुक्ति और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा की गई। एडवोकेट धीरेंद्र बहादुर ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों की पढ़ाई से समझौता नहीं करना चाहिए। भीम आर्मी के पूर्व जिला संयोजक शिवकुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम, ज्योतिबा राव फुले, महाराजा लाखन पासी, वीरांगना ऊदा देवी पासी और झलकारी बाई के संघर्षों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर भी प्रकाश डाला। जगत पाल पासी ने शिक्षा को तरक्की का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए युवाओं से शिक्षित होने, संगठित रहने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। बैठक में भैयालाल, रमाकांत पासी, पुष्पेंद्र, विमलेश, सर्वेंद्र पासी, राजू और अखिलेश मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)