बदायूं में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म:पुलिस ने दोनों आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की

Oct 18, 2026 - 10:41
0
बदायूं में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म:पुलिस ने दोनों आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की
बदायूं में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत और कौशेंद्र के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। नौ सितंबर को हुई इस घटना में आरोप है कि प्रशांत छात्रा को उसके पिता के एक्सीडेंट की बात कहकर स्कूल से ले गया था। इसके बाद दूसरे आरोपी कौशेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि कौशेंद्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जबकि प्रशांत मौके पर रखवाली करता रहा। पुलिस दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रशांत छात्रा के स्कूल पहुंचा और उसके पिता के एक्सीडेंट की बात कहकर उसे बाहर बुलाया। पिता के साथ हादसा होने की बात सुनकर छात्रा उसके साथ चली गई। इसके बाद दूसरा आरोपी कौशेंद्र भी उनके साथ हो गया। आरोप है कि दोनों छात्रा को सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना की। अब जांच पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User