बच्चों के खेलने को लेकर विवाद, दो पक्षों में पथराव-फायरिंग:4 हिरासत में, दो घायल; 20 नामजद पर केस दर्ज

Oct 18, 2026 - 10:41
0
बच्चों के खेलने को लेकर विवाद, दो पक्षों में पथराव-फायरिंग:4 हिरासत में, दो घायल; 20 नामजद पर केस दर्ज
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के उपैड़ा गांव में शनिवार रात लगभग 8 बजे बच्चों के खेलने पर दो पक्षों में विवाद हुआ। यह विवाद पथराव, मारपीट और फायरिंग में बदल गया। सूचना पर बाबूगढ़ और सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। झड़प में नितिन और आशीष घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। 20 नामजद और अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। पढ़िए पूरा मामला- जानकारी के मुताबिक विवाद तब बढ़ा जब एक बच्चे को थप्पड़ मारा गया और शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध हुआ। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला किया और फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मौके से चप्पलें और ईंट-पत्थर जब्त किए। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन कई मकानों पर ताले मिले। नामजद आरोपियों में दोनों पक्षों के नितिन, संदीप, भानू त्यागी, अनमोल, सचिन, अंकुश उर्फ नन्नू, मोनू, आंचल, प्रिंस त्यागी, वरुण, रेनू, शिब्बन, भोलू, बिट्टू, टीटू, टोनू, विशाल और चेतन समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों से पूछताछ चल रही है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। गांव में शांति के लिए पुलिस बल तैनात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User