बदायूं में ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा:ननिहाल जा रहे 20 साल के युवक की मौत, ड्राइवर फरार

Oct 18, 2026 - 16:46
0
बदायूं में ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा:ननिहाल जा रहे 20 साल के युवक की मौत, ड्राइवर फरार
बदायूं में रविवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। ननिहाल जाते समय हुआ हादसा हादसा उसावां थाना क्षेत्र के गौतरा गांव के पास हुआ। अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू कस्बा निवासी शिव सिंह (20) बाइक से पिपला गांव स्थित अपनी ननिहाल जा रहा था। गौतरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ईको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का आरोप भी लगाया है। सात भाइयों में चौथे नंबर पर था शिव सिंह बताया गया कि शिव सिंह सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस फरार ईको चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User