झांसी में प्लास्टिक की बोरी में मिली मानव खोपड़ी:माथे पर सिंदूर का टीका लगा था, कचरे के ढेर में पड़ी थी, पुलिस खंगाल रही CCTV
झांसी में कचरे के ढेर में फेंकी गई प्लास्टिक की बोरी में मानव खोपड़ी मिली है। इससे इलाके में हड़कंच मच गया। खोपड़ी के माथे पर सिंदूर का टीका और खून लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कचरे के ढेर में अन्य अंगों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। मगर खोपड़ी के अलावा बाकी कोई भी अंग नहीं मिला। अब पुलिस ने मानव खोपड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी तालाब कुंड के पास का है। कचरा बीनने वाली लड़की को दिखी पार्षद राहुल कुशवाहा ने बताया कि लक्ष्मी तालाब कुंड के पास कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। यहां रोजाना की तरह कुछ बच्चे पन्नी और प्लास्टिक की बोतलें बीन रहे थे। तब एक लड़की को प्लास्टिक की बोरी के अंदर मानव खोपड़ी नजर आई। यह देखकर लड़की डर गई और आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर मैं भी मौके पर पहुंच गया। देखा तो मानव खोपड़ी थी। माथे पर सिंदूर का टीका और खून लगा था। तब कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने कचरे के ढेर में अन्य अंगों को तलाशा, लेकिन नहीं मिले। इसके बाद पुलिस मानव खोपड़ी लेकर चली गई। अब पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने खोपड़ी पर खून का टीका और सिंदूर लगे होने के कारण तंत्र-मंत्र से जुड़ा होने की आशंका जताई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह का कहना है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य जुटा रहे हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खोपड़ी कितनी पुरानी है और मामले की वजह क्या है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)