मऊ में गोली चलने और दो हत्या की झूठी खबर:मौके पर पहुंची पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत, कॉलर पर होगी कार्रवाई

Oct 09, 2026 - 15:48
0
मऊ में गोली चलने और दो हत्या की झूठी खबर:मौके पर पहुंची पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत, कॉलर पर होगी कार्रवाई
मऊ के साहदतपुरा चर्च कंपाउंड में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हड़कंप मच गया। डायल 112 पर एक व्यक्ति ने गोली चलने और दो लोगों की हत्या की झूठी सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी फैल गई। सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह और नगर कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, राजेश सिंह उर्फ बड़े नाम के कॉलर ने बताया था कि चर्च कंपाउंड में गोली चली है और दो लोगों की हत्या हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में गोली चलने या किसी हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। कॉलर से पूछताछ में सूचना झूठी पाई गई। सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले कॉलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User