बदायूं में गन-हाउस में तेज धमाके के बाद लगी आग:तीन वर्कर झुलसे, हायर सेंटर रेफर; कारतूस फटने की आशंका

Oct 12, 2026 - 16:41
0
बदायूं में गन-हाउस में तेज धमाके के बाद लगी आग:तीन वर्कर झुलसे, हायर सेंटर रेफर; कारतूस फटने की आशंका
बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के बाजार में सोमवार दोपहर करीब एक बजे गन हाउस में तेज धमाके के बाद आग लग गई। अचानक हुए ब्लास्ट से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में गन हाउस में काम करने वाले तीन वर्कर झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुरुआती जांच में कारतूस फटने से धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कारतूस फटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग इस्लामनगर निवासी शिवम का कस्बे के बाजार में गन हाउस है। सोमवार दोपहर अचानक गन हाउस के भीतर तेज धमाका हुआ और आग लग गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में सिठौली गांव निवासी अमित और शिवकुमार के अलावा इस्लामनगर निवासी राजेश झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लाइसेंस और कारतूसों का ब्योरा खंगाला घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गन हाउस संचालक और घायलों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने कारतूसों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की। साथ ही गन हाउस में रखे कारतूसों की संख्या का ब्योरा भी जुटाया। सीओ के मुताबिक, शुरुआती जांच में कारतूस फटने से धमाका होने की आशंका है। हालांकि, कारतूस किस वजह से फटा, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फोरेंसिक टीम ने जुटाए नमूने धमाके की वजह और इस्तेमाल किए गए बारूद की प्रकृति का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बारूद और जले हुए सामान के नमूने एकत्र किए। टीम जांच करेगी कि मौके से मिला बारूद हाई एक्सप्लोसिव था या लो एक्सप्लोसिव। आग ज्यादा नहीं फैली, राजस्व विभाग से रिपोर्ट तलब एफएसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर टेंडर के साथ टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग ज्यादा नहीं फैली थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, एसडीएम बिल्सी गौरव आर्य ने राजस्व विभाग से घटना की रिपोर्ट तलब की है। धमाके की वास्तविक वजह फोरेंसिक और संबंधित विभागों की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User