इटावा के 168 किसानों को मिली 7.52 लाख की सहायता:सदर विधायक ने बांटे प्रतीकात्मक चेक, मुख्यमंत्री ने 493 करोड़ दिए
इटावा में प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सहायता राशि वितरित की गई मुख्यमंत्री के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में इटावा विकास भवन में सोमवार सुबह 11 बजे राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 168 पात्र किसानों को कुल 7.52 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की। यह सहायता बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को दी गई है। देखें, 3 तस्वीरें… 10 गांवों में फसल को नुकसान जनपद इटावा में तहसील सदर के आठ और तहसील ताखा के दो गांवों में फसल क्षति हुई है। इन 10 गांवों में करीब 40 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पात्र किसानों को नियमानुसार कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों से उबरकर आगामी फसल की तैयारी कर सकें और बीज, खाद सहित अन्य कृषि संसाधनों की व्यवस्था कर सकें।
पात्र किसानों को राहत देने पर जोर जिला प्रशासन के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पात्र किसानों तक सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राहत वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र किसान अनुमन्य सहायता से वंचित न रहे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विपिन कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे, नायब तहसीलदार सदर विपिन मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी और प्रभावित किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)