बदायूं में कोतवाली गेट पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया से रील डिलीट कराकर शांतिभंग में चालान किया

Oct 20, 2026 - 07:01
0
बदायूं में कोतवाली गेट पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया से रील डिलीट कराकर शांतिभंग में चालान किया
बदायूं में बिसौली कोतवाली के गेट पर डांस करते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी आईडी से रील डिलीट कराई और शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत भी दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव का है। गांव निवासी शिवम की एक रील सोशल मीडिया पर सामने आई। इसमें वह कोतवाली परिसर से निकलने के बाद गेट पर डांस करते हुए रील बनाता दिखाई दे रहा है। रील इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही दूसरे यूजर्स तक पहुंच गई और देखते ही देखते जिलेभर में वायरल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शिवम को हिरासत में लिया। इसके बाद उसकी इंस्टाग्राम आईडी से रील डिलीट कराई गई। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। बिसौली एसएचओ सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उसे भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User