पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी:शाहजहांपुर में 1 साल पहले हुई थी शादी, पहनी हुई साड़ी से लगाया फंदा
शाहजहांपुर में सोमवार की रात पति और ससुराल वालों से विवाद के बाद 20 साल की उपासना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उपासना पुवायां थाना क्षेत्र के पकड़िया हकीम गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 21 अप्रैल 2025 को कटेली गांव के गोविंद से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, 16 अक्टूबर को उपासना के ससुर का बीमारी से निधन हो गया था। गोविंद ने पिता के इलाज के लिए पत्नी के कुछ जेवर गिरवी रख दिए थे। दसवां संस्कार के बाद सोमवार की रात जेवर को लेकर घर में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उपासना कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर अपनी पहनी हुई साड़ी से फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके पक्ष को जानकारी दी। मायके पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है। मायके पक्ष का बयान सामने आने के बाद विवाद का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)