दशहरा पर्व को लेकर गाजियाबाद में आज डायवर्जन:मूर्ति विसर्जन के चलते गंगनहर पर सभी वाहन प्रतिबंधित, रामलीला मार्गों पर भी वाहन प्रतिबंधित

Oct 20, 2026 - 07:01
0
दशहरा पर्व को लेकर गाजियाबाद में आज डायवर्जन:मूर्ति विसर्जन के चलते गंगनहर पर सभी वाहन प्रतिबंधित, रामलीला मार्गों पर भी वाहन प्रतिबंधित
गाजियाबाद में दशहरा पर्व को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, आज मंगलवार को शहर में संभलकर निकलें। जहां यह डायवर्जन 21 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। रामलीला क्षेत्र में सभी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं, मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहन नहीं चल सकेंगे। कहां-कहां रहेगा डायवर्जन मुरादनगर गंगनहर: मूर्ति विसर्जन को देखते हुए गंगनहर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मेरठ की सीमा से नहर पटरी के रास्ते भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। मेरठ से आने वाले भारी वाहन: मोदीनगर, मुरादनगर और गंगनहर की ओर जाने पर रोक रहेगी। ये वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मोहिउद्दीनपुर से हापुड़ होकर जा सकेंगे। मोदीनगर से भारी वाहन: राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे। घंटाघर रामलीला मैदान: रामलीला मैदान की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुराना जीटी रोड, हापुड़ तिराहा, चौधरी मोड़, पुराना बस अड्डा और पटेलनगर पुल चढ़ाव के रास्ते वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। जस्सीपुरा से घंटाघर तक भी वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन चालक हापुड़ तिराहे से वैकल्पिक रास्ता अपनाएं। शंभुदयाल कॉलेज से रेलवे रोड कट: इस मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। मुजफ्फरनगर और मेरठ की ओर से आने वाले वाहन: गंगनहर की तरफ आने वाले वाहनों को नानू पुलिया से मेरठ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन: मुरादनगर और मोदीनगर होकर जाने वाले भारी वाहनों को एएलटी, राजनगर एक्सटेंशन से हापुड़ चुंगी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन आत्माराम स्टील के रास्ते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे। पाइपलाइन रोड और टीला मोड़: यहां से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ये वाहन लोनी तिराहे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। दुहाई पेरिफेरल से भारी वाहन डासना होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री: यहां से भारी वाहन कनौजा मार्ग होते हुए एनएच-9 से जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने की अपील ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दशहरा कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इससे जाम से बचने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User