बदायूं में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
बदायूं के सुजावली गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका संजीवनी (30) की शादी करीब 12 साल पहले सुजावली निवासी भुवनेश से हुई थी। वह अकबरपुर गांव निवासी कृपाल की बहन थी। पुलिस को दी सूचना में पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह बताया गया। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात संजीवनी ने घर में फांसी लगाई थी। बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद मायके पक्ष को सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया गया। पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू हुई और साक्ष्य जुटाने फील्ड यूनिट भी बुलाई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। जांच के बाद मौत की वजह साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)