गाजीपुर के SP ईरजरजा बलिया के नए पुलिस अधीक्षक:ओमवीर सिंह बस्ती भेजे गए, 20 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसमें बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती भेजा गया है। गाजीपुर के एसपी ईरजरजा बलिया के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। ओमवीर सिंह ने दिसंबर 2024 में बलिया एसपी का पद संभाला था। उन्होंने अपराधियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता दी। साइबर अपराध और भ्रामक खबरों से निपटने के लिए बैठकें कीं। ईरजरजा मूल रूप से आगरा के हैं। उन्होंने 2011 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और करीब 5 साल तक बिजनौर में मेडिकल ऑफिसर रहे। वह 2017 बैच के आईपीएस हैं। डॉक्टर का पेशा छोड़कर उन्होंने यूपीएससी पास किया। ट्रेनिंग के बाद लखनऊ में पोस्टिंग मिली। मेरठ में 4 महीने एएसपी रहे। गाजियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में 24 महीने एसपी रहे, 150 से ज्यादा हाफ एनकाउंटर किए। जनवरी 2023 में जालौन जिले का चार्ज मिला, जहां हाफ एनकाउंटर हुए। इसके बाद उन्हें गाजीपुर एसपी बनाया गया, जहां उन्होंने कई हाफ और फुल एनकाउंटर किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)