दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती की शादी तुड़वाई:आरोपी ने मंगेतर को भेजा वीडियो, परिवार को धमकी भी दी; पुलिस ने केस दर्ज किया

Oct 07, 2026 - 15:23
0
दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती की शादी तुड़वाई:आरोपी ने मंगेतर को भेजा वीडियो, परिवार को धमकी भी दी; पुलिस ने केस दर्ज किया
बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे शादी के लिए तय हो रहे युवक को भेजने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो भेजे जाने के बाद युवती की शादी टूट गई। मामले में पीड़िता के परिवार को मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 18 नवंबर 2025 की शाम करीब छह बजे युवती शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का सचिन पुत्र शिव पहले से घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि सचिन ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपने एक अन्य साथी से घटना का वीडियो बनवा लिया। घरवालों को मारने-पीटने की धमकी दी शिकायत में आरोप है कि बाद में उक्त वीडियो उस युवक को भेज दिया गया, जिसके साथ युवती की शादी तय होने की प्रक्रिया चल रही थी। वीडियो सामने आने के बाद शादी टूट गई। आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष की ओर से युवती के घरवालों को मारने-पीटने की धमकी दी गई। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद लालगंज थाने में 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:31 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सचिन पुत्र शिव, निवासी ग्राम अकेला कुबेरपुर, थाना लालगंज, के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User