बदायूं में मजदूरी मांगने पर युवक को पीटा:खेत में बेहोश पड़ा रहा, धान झाड़ने के काम के 400 रुपए देने पर विवाद; केस दर्ज
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव में 100 रुपये कम मजदूरी देने के विवाद में एक मजदूर की पिटाई का मामला सामने आया है। गंभीर चोट लगने से युवक बुधवार रातभर खेत में बेहोश पड़ा रहा। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी सत्यदेव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 500 रुपए मजदूरी तय, दिए 400 रुपए जानकारी के अनुसार, सीतावती का बेटा सुनील बुधवार सुबह सत्यदेव के साथ धान झाड़ने के काम पर गया था। काम के लिए 500 रुपये मजदूरी तय हुई थी। आरोप है कि रात में काम पूरा होने के बाद सत्यदेव ने सुनील को 400 रुपये दिए। सुनील ने बाकी 100 रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सत्यदेव ने सुनील की पिटाई कर दी। रातभर खेत में बेहोश पड़ा रहा युवक पिटाई में गंभीर चोट लगने के बाद सुनील बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा और रातभर वहीं पड़ा रहा। गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी उसकी मां सीतावती को दी। सीतावती एंबुलेंस से सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गईं। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद सीतावती की शिकायत पर पुलिस ने सत्यदेव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)