काशी विश्वनाथ धाम में शक्ति-शिव की आराधना:नवरात्र के षष्ठम दिन काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन, नवदुर्गा सप्तशती का पाठ

Oct 16, 2026 - 15:56
0
काशी विश्वनाथ धाम में शक्ति-शिव की आराधना:नवरात्र के षष्ठम दिन काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन, नवदुर्गा सप्तशती का पाठ
वाराणसी में शारदीय नवरात्र के षष्ठम दिवस शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान मां भगवती की आराधना के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजन किया गया। मां विशालाक्षी के निमित्त श्रृंगार सामग्री बाबा श्री विश्वेश्वर को श्रद्धापूर्वक अवलोकित कराने के बाद प्रेषित की गई। इसके साथ ही जगत जननी मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए नवदुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां आदिशक्ति और भगवान शिव की संयुक्त आराधना कर लोककल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नवरात्र के पावन अवसर पर शक्ति और शिव की उपासना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और भक्ति व्यक्त की। मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र के दौरान धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User