जामा मस्जिद में 800 लोगों ने पढ़ी जुमे की नमाज:तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर RRF-PAC के 50 जवान तैनात रहे

Oct 16, 2026 - 15:56
0
जामा मस्जिद में 800 लोगों ने पढ़ी जुमे की नमाज:तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर RRF-PAC के 50 जवान तैनात रहे
संभल में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर 1:40 बजे जुमे की नमाज अदा की गई। इसमें करीब 700 से 800 लोग शामिल हुए। नमाज के बाद दोपहर 3 बजे तक सभी लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े मुकदमों की सुनवाई और राजनीतिक बयानबाजी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। CCTV से निगरानी, तीन रास्तों पर बैरियर जामा मस्जिद की निगरानी सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने CCTV कंट्रोल रूम से की गई। मस्जिद तक आने वाले तीन रास्तों पर बैरियर लगाए गए थे। सुरक्षा के लिए RRF और PAC के 50 जवान तैनात रहे। सीओ कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने RRF जवानों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। मस्जिद पर सत्यव्रत चौकी प्रभारी सतीश कुमार तैनात रहे। 2024 की हिंसा के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शुक्रवार को नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी अन्य को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी गई। नमाजियों ने कहा- सुकून के माहौल में हुई नमाज मौहम्मद अकरम अंसारी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था अच्छी रही। सुकून के माहौल में नमाज अदा की गई। उन्होंने कहा कि संभल शहर में शांति है और किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। नवाब साद आदिल ने कहा कि अमन की दुआ के साथ सुकून के माहौल में नमाज अदा की गई। ये लोग रहे मौजूद जुमे की नमाज में फुरकान, रागिब, जमाल, इब्राहिम, इरशाद हुसैन, इसरार खां, फैसल, जियाउल हक, फिरोज अली, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मौहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, सईद अख्तर इसराईली, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब और फिरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User