बदायूं में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना:मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, पहले दिन से कम रही भीड़
बदायूं में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की गई। सुबह से ही शहर के नगला शक्तिपीठ समेत अन्य मंदिरों में भक्तों का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई लोगों ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। हालांकि, पहले नवरात्र के मुकाबले मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, लेकिन आस्था का माहौल बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप और संयम की प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से भक्तों को धैर्य और आत्मबल मिलता है। इसी आस्था के साथ भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)