डॉ. आराधना बाजपेई बनीं एलायंस क्लब हापुड़ गौरव की अध्यक्ष:हापुड़ में अधिष्ठापन समारोह, समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प
एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के नए सत्र की शुरुआत रेलवे रोड स्थित टू नाइट में हुए अधिष्ठापन समारोह से हुई। डॉ. आराधना बाजपेई को क्लब की नई अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार अकादमी के पूर्व सचिव ऋषि शर्मा ने बच्चों में मोबाइल के बढ़ते असर पर चिंता जताई। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को समय देने और संस्कार सिखाने की अपील की। अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. अनिल बाजपेई ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई, उपाध्यक्ष उषा अग्रवाल, सचिव नीरू मित्तल और कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल ने सेवा और पारदर्शिता से काम करने का संकल्प लिया। नई अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। इंटरनेशनल चेयरमैन पी.डी. शर्मा ने बताया कि 24 से 26 अक्टूबर तक फरीदाबाद में दिव्यांगों के लिए मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर लगेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)