बदायूं में प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, शादी के दबाव में गला घोंटा था

Oct 05, 2026 - 08:39
0
बदायूं में प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, शादी के दबाव में गला घोंटा था
बदायूं के बिल्सी के रामपुर टांडा में बीए छात्रा शिवानी की हत्या उसके प्रेमी जुगेंद्र ने की थी। पुलिस की विवेचना में हत्या से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य और फोरेंसिक एविडेंस मिले हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुगेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब मामले की सुनवाई आने वाले दिनों में कोर्ट में होगी। दरअसल, घटनाक्रम 4 जुलाई का है। रामपुर टांडा निवासी शिवानी सुबह करीब 10:30 बजे कॉलेज से टीसी लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। रात करीब 10:30 बजे गांव के बाहर मक्के के खेत में शिवानी का शव मिला। उसके गले पर निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की जांच में शिवानी और जुगेंद्र के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, जुगेंद्र की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद शिवानी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद जुगेंद्र ने शिवानी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव मक्के के खेत में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी जुगेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। विवेचना के दौरान घटनास्थल और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए। गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ अन्य साक्ष्यों का भी परीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। ये था मामला 4 जुलाई को शिवानी घर से कॉलेज के लिए निकली थी। देर रात तक वापस न आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर मक्के के खेत में उसका शव मिला। पुलिस ने जांच के बाद जुगेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुए विवाद के चलते शिवानी की हत्या की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User