दवा कारोबारी के बेटे सुब्रत को कोर्ट ने तलब किया:पावर ऑफ अटार्नी नाम करने के लिए होगी सुनवाई, 30% का हिस्सेदार है बेटा
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड मामले का खुलासा होने के बाद अब उनकी पत्नी ने बेटे से पावर ऑफ अटार्नी मांगी है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने सुब्रत को जेल से तलब किया है। कारोबार में रुकावट आने की वजह की विनीत की पत्नी पुनीता ने मंगलवार को चीफ ज्यूडिशियन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में यह अर्जी दाखिल की थी। बुधवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। 5 सितंबर को कारोबारी की हत्या हुई थी कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या सी-104 में पांच सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने पूर्व नौकर विशाल गौतम उसके साथी राजकिशोर और बेटे सुब्रत मिनोचा को जेल भेजा था। वारदात के कुछ दिनों बाद विनीत मिनोचा की पत्नी पुनीता ने कारोबार की डोर अपने हाथों में ले ली। विनीत मिनोचा ने बिरहाना रोड स्थित दवा फर्म मेसर्स फार्मा ट्रेडर्स में तीन हिस्सेदार बनाए थे। इसमें स्वयं के पास 50 फीसदी जबकि बेटे को 30 फीसदी और पत्नी को 20 फीसदी का हिस्सेदार बनाया था। पूर्व डीजीसी के मुताबिक विनीत ने अपनी विल (वसीयत) की थी जिसमें उनकी मृत्यु के बाद उनका पूरा हिस्सा पत्नी को देने की बात लिखी थी। ऐसे में पुनीता अब 70 फीसद हिस्से की मालकिन हैं, जबकि सुब्रत 30 फीसदी का। ऐसे में व्यापारिक लेनदेन में आ रही समस्या को लेकर पुनीता ने जेल में बंद बेटे सुब्रत से 30 फीसदी हिस्से की पावर ऑफ अटार्नी मांगी है। इसी मामले में सीजेएम कोर्ट ने सुब्रत को जेल से तलब किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)