बदायूं में रामलीला में रावण जन्म का मंचन हुआ:सैकड़ों दर्शक जुटे, आज होगा श्रीराम जन्म का मंचन; प्रदर्शनी में भी भीड़
बदायूं के गांधी ग्राउंड में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की रामलीला में रविवार रात रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए सैकड़ों दर्शक देर रात तक जुटे रहे। रामलीला में दिखाया गया कि ऋषि विश्रवा और राक्षसी कैकसी के पुत्र के रूप में रावण का जन्म हुआ। उसके साथ कुंभकर्ण, विभीषण और शूर्पणखा का भी जन्म हुआ। रावण ने तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान पाए, जिससे उसका अहंकार बढ़ता गया।
सोमवार रात रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग मंचित किया जाएगा। गांधी ग्राउंड में प्रदर्शनी भी लगी है, जहां दुकानें सजी हैं और लोग खरीदारी कर रहे हैं। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली बनाई गई है। पुलिस बल और फायर स्टेशन भी परिसर में तैनात हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)