देवरिया में 151 महिलाएं करती हैं सामूहिक आरती:20 फीट ऊंचे पंडाल में स्थापित 12 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
देवरिया के नगर पालिका रोड स्थित हिंदू सम्राट दल का दुर्गा पूजा पंडाल नवरात्र में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट के बीच मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार देर रात विधि-विधान से पूजन के बाद पंडाल के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस आयोजन की खास पहचान 151 महिलाओं की सामूहिक आरती है। नवरात्र के पहले दिन से ही महिलाएं सुबह और शाम एक साथ मां दुर्गा की आरती कर रही हैं। घंटा-घड़ियाल की गूंज और देवी गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो रहा है। मां के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हिंदू सम्राट दल के अध्यक्ष मद्धेशिया ने बताया कि वर्ष 2003 में कुछ कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे आयोजन का स्वरूप भव्य होता गया। पिछले 22 वर्षों से कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। 30 बाई 36 फीट में तैयार हुआ भव्य पंडाल आयोजकों के मुताबिक, इस साल करीब 30 बाई 36 फीट क्षेत्रफल में पंडाल बनाया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग 20 फीट है। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और मनमोहक डिजाइन श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा विशेष आकर्षण बनी हुई है। नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरात्र के नौ दिनों तक पंडाल में भजन-कीर्तन, देवी गीत, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दशहरे पर मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से होती है व्यवस्था आयोजन समिति के अनुसार, पूजा की तैयारियों से लेकर व्यवस्थाओं तक में क्षेत्र के लोग आर्थिक सहयोग और श्रमदान करते हैं। पूरा आयोजन सामूहिक भागीदारी से संचालित होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आने-जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय प्रशासन और पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)