चंदौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:दृष्टिबाधित लोगों के प्रति संवेदनशीलता, ‘नेत्रदान महादान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

Oct 08, 2026 - 19:03
0
चंदौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:दृष्टिबाधित लोगों के प्रति संवेदनशीलता, ‘नेत्रदान महादान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर चंदौली पुलिस ने अमर ज्योति सेवा केंद्र, रवैहेरा के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘Love Your Eyes, Save Your Sight’ संदेश के साथ आंखों की सुरक्षा, दृष्टिबाधित लोगों के प्रति संवेदनशीलता और ‘नेत्रदान महादान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत दृष्टिबाधित बच्चों के स्वागत गीत से हुई। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने दृष्टिबाधित बच्चों को लंच पैकेट वितरित किए। उनके गुरुजनों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User