बदायूं में श्रीराम बारात शोभायात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:11 थानों की पुलिस और ड्रोन से पहरा, दोपहर से सरकारी दफ्तरों की छुट्टी

Oct 14, 2026 - 17:33
0
बदायूं में श्रीराम बारात शोभायात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:11 थानों की पुलिस और ड्रोन से पहरा, दोपहर से सरकारी दफ्तरों की छुट्टी
बदायूं में गुरुवार को श्रीराम बारात शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कें जय श्रीराम के जयकारों से गूंजेंगी। 85 झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। बिरुआबाड़ी मंदिर से गांधी ग्राउंड तक करीब पांच से छह घंटे चलने वाले इस आयोजन पर 11 थानों की पुलिस पहरा देगी। 28 एसआई, 101 कांस्टेबल और 25 महिला कांस्टेबल समेत 162 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शोभायात्रा के रास्ते और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। वहीं, शोभायात्रा के मद्देनजर सभी प्रशासनिक कार्यालय दोपहर दो बजे बंद कर दिए जाएंगे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में हर साल निकलने वाली श्रीराम बारात शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक और खैराती चौक होते हुए लावेला चौक पहुंचेगी। यहां से शोभायात्रा गांधी ग्राउंड के लिए रवाना होगी। रास्ते में 85 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक का खाका तैयार किया है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था में 11 थानों की पुलिस के अलावा 28 सब इंस्पेक्टर, 25 महिला कांस्टेबल और 101 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक टीएसआई और आठ एटीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा टियर फैमिली और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) व पीएसी भी मुस्तैद रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग का एक फायर टेंडर भी तैनात किया जाएगा। ड्रोन से निगरानी, आपात स्थिति से निपटने की भी तैयारी शोभायात्रा के दौरान पुलिस की नजर सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि आसमान से भी रहेगी। ड्रोन के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों और शोभायात्रा के मार्ग की निगरानी की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी, जबकि क्यूआरटी किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। पांच से छह घंटे तक चलने वाले आयोजन में भीड़ को नियंत्रित रखने और शोभायात्रा को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User