बदायूं में श्रीराम शोभायात्रा के लिए सरकारी दफ्तरों में छुट्टी:जोधपुर-जयपुर से आएंगी 85 झांकियां; देर रात गांधी ग्राउंड में होगा विसर्जन

Oct 13, 2026 - 18:29
0
बदायूं में श्रीराम शोभायात्रा के लिए सरकारी दफ्तरों में छुट्टी:जोधपुर-जयपुर से आएंगी 85 झांकियां; देर रात गांधी ग्राउंड में होगा विसर्जन
बदायूं में श्रीराम बारात शोभायात्रा के चलते 15 अक्टूबर को सरकारी कार्यालयों में दोपहर दो बजे से छुट्टी रहेगी। डीएम अवनीश राय ने शोभायात्रा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। शहर में निकलने वाली रामबारात इस बार राजस्थानी रंग में रंगी नजर आएगी। जोधपुर और जयपुर से मंगाई गईं करीब 85 झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाएंगी। इसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में निकलने वाली रामबारात में राजस्थान की संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। मेला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि इस बार शोभायात्रा की थीम राजस्थानी रखी गई है। अधिकांश झांकियां जोधपुर और जयपुर से मंगाई गई हैं। शोभायात्रा में काली माता के अखाड़े भी शामिल होंगे। इनके कलाकार विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित करेंगे। रामबारात 15 अक्टूबर को दोपहर में बिरुआवाड़ी मंदिर से शुरू होगी। यहां से शोभायात्रा पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक और नेहरू चौक होते हुए लावेला चौक पहुंचेगी। इसके बाद शोभायात्रा गांधी ग्राउंड पहुंचेगी, जहां देर रात इसका विसर्जन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User