बदायूं में ससुरालियों से परेशान युवक ने की आत्महत्या:पिता की शिकायत पर पत्नी समेत 9 लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू

Sep 28, 2026 - 14:07
0
बदायूं में ससुरालियों से परेशान युवक ने की आत्महत्या:पिता की शिकायत पर पत्नी समेत 9 लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू
बदायूं में ससुराल वालों से परेशान एक युवक द्वारा 25 सितंबर को आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें चार नामजद और पांच अज्ञात हैं। जांच शुरू कर दी गई है। पातर चोहा गांव के चंद्रकेश ने बताया कि उनके बेटे चमन की शादी 6 जुलाई को मीना से हुई थी। शादी के बाद मीना घर में झगड़ा करने लगी। 23 सितंबर को झगड़ा बढ़ने पर चंद्रकेश और चमन ने मीना के मायके वालों को बुलाया। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया 24 सितंबर को मीना के भाई जुगेंद्र, लालू, चाचा ओमकार और पांच अज्ञात लोग घर आए। उन्होंने रात भर चमन को डांटा और धमकाया। 25 सितंबर की सुबह मायके वाले चले गए। चमन घर से निकला, कुछ देर बाद उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। चंद्रकेश ने मीना, उसके भाई जुगेंद्र-लालू, चाचा ओमकार और पांच अज्ञात लोगों पर चमन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User