रायबरेली में बारिश से नुकसान का आकलन:डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने जांच टीमें बनाईं, मकान, पशु और फसल नुकसान का होगा सर्वे
रायबरेली में तेज बारिश के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनहानि, मकान, पशु और फसल के नुकसान का तुरंत आकलन करने का आदेश दिया है। उपजिलाधिकारियों को टीमें बनाकर मौके पर जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि अभी तक जिले में किसी इंसान के मरने की खबर नहीं है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। किसानों को समय पर मिले मुआवजा डीएम ने मकान और पशु नुकसान से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में अगले 24 घंटे के अंदर पात्र पीड़ितों को नियम के मुताबिक राहत राशि दे दी जाए। फसलों के नुकसान के आकलन के लिए राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सर्वे कर रही हैं, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)