बदायूं में स्वच्छता पखवाड़ा:इज्जतनगर मंडल में रेलवे ट्रैक और उसके आसपास से कचरा, मलबा और झाड़ियों हटाई

Oct 08, 2026 - 18:47
0
बदायूं में स्वच्छता पखवाड़ा:इज्जतनगर मंडल में रेलवे ट्रैक और उसके आसपास से कचरा, मलबा और झाड़ियों हटाई
बदायूं में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत इज्जतनगर मंडल में रेलवे ट्रैक और उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ट्रैक किनारे जमा कूड़ा-कचरा, मलबा और झाड़ियों को हटाने के साथ लेवल क्रॉसिंग व रेलवे परिसरों की भी सफाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रैक के आसपास गंदगी और अवांछित सामग्री रेल संचालन व संरक्षा में बाधा बन सकती है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में बदायूं, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस सिटी, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, लालकुआं, हल्द्वानी, काठगोदाम, काशीपुर, रामनगर और रुद्रपुर सिटी समेत प्रमुख स्टेशनों व रेलखंडों पर अभियान चल रहा है। अधिक मात्रा में जमा कचरे और झाड़ियों को हटाने के लिए जेसीबी व अन्य मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सफाई अभियान में गैंग स्टाफ, ट्रैकमैन, आउटसोर्स कर्मचारी, एनजीओ तथा इंजीनियरिंग और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को मौके पर ही अलग-अलग करने पर भी जोर दिया जा रहा है। रेल प्रशासन ने ट्रैक और रेलवे भूमि पर कूड़ा या मलबा न डालने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User