ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक:21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, समाधान तक जारी रहेगा

Oct 08, 2026 - 18:30
0
ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक:21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, समाधान तक जारी रहेगा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-144 में गुरुवार को किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें 10%विकसित प्लॉट सहित प्रमुख मांगों को लेकर 21 अक्टूबर 2026 से यमुना प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू करने का फैसला हुआ। आंदोलन निर्णायक समाधान तक चलेगा। मोर्चे के नेता सुखबीर खलीफा ने बताया, किसान 17 जुलाई से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कई दौर की बातचीत के बावजूद 10%प्लॉट पर ठोस हल नहीं निकला। इस बार आर पार की लड़ाई रहेगी और जब तक 10% प्लॉट का कोई ठोस हल नहीं निकलेगा हमारा पड़ाव जारी रहेगा। किसान एकता संघ के सोरन प्रधान ने कहा, पुलिस और प्राधिकरण ने 5 अक्टूबर तक शासन स्तर पर वार्ता का आश्वासन दिया था, पर यह पूरा नहीं हुआ। इससे किसानों में गुस्सा। किसान सभा के डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया, 2023 में 124 दिन के धरने के बाद 10%प्लॉट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, पर मंजूरी नहीं मिली। अब आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं। मोर्चा ने साफ किया, महापड़ाव के दौरान भी अधिकारियों से बातचीत के रास्ते खुले रहेंगे। आंदोलन तभी खत्म होगा जब 10%विकसित प्लॉट, नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ और अन्य मुद्दों पर निर्णायक फैसला होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User