चित्रकूट में अवैध-प्लाटिंग बेचने-खरीदने वालों पर भी FIR:नोटिस के बाद 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो चलेगा बुलडोजर
चित्रकूट में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) लगातार नोटिस जारी कर रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि नोटिस के बाद जमीन बेचने और खरीदने वालों दोनों पर एफआईआर होगी। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि बिना मंजूरी के प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई हो रही है। शिकायत मिलने पर जमीनें चिह्नित कर नोटिस दिए जा रहे हैं। अब तक 10 प्लाटिंग पर कार्रवाई हो चुकी है। नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मिलता है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग हटाएगा। कई जगह ध्वस्तीकरण हो चुका है। लोगों को सलाह है कि नोटिस वाली जमीन खरीदने से बचें। दस्तावेज और प्राधिकरण की मंजूरी जांचने के बाद ही खरीदें। प्रशासन ने कहा यह कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)