बदायूं में टीन से युवक की मौत मामले में FIR:परिजनों की तहरीर पर टीन घुमाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

Sep 27, 2026 - 09:06
0
बदायूं में टीन से युवक की मौत मामले में FIR:परिजनों की तहरीर पर टीन घुमाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में सड़क पर घुमाई गई लोहे की टीन बाइक सवार युवक की मौत का कारण बन गई। 24 सितंबर की रात चंदौसी ड्यूटी पर जा रहे 22 वर्षीय अंकुश पाल की बाइक वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान टीन उसकी गर्दन में जा लगी। गंभीर चोट लगने से अंकुश की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। अंकुश चंदोई गांव का रहने वाला था और चंदौसी की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह राकेश और दिलीप के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। जाफरपुर में पूर्व प्रधान भगवान सिंह के घर के सामने पप्पू के छोटा हाथी वाहन से लोहे की टीन उतारी जा रही थी। परिजनों की तहरीर के मुताबिक, इसी दौरान जाफरपुर निवासी अवनीश पुत्र गंगाराम ने टीन सड़क की ओर घुमा दी। उसी समय वहां से बाइक गुजर रही थी, जिसकी चपेट में टीन आ गई और अंकुश की गर्दन में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। हादसे में अंकुश के दोनों साथी राकेश और दिलीप भी घायल हुए। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज 25 सितंबर को अंकुश के परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एफआईआर में उस पर लापरवाही से लोहे की टीन घुमाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना एसआई सत्यपाल सिंह को सौंपी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User